लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में तबलीगी जमात के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस से जानकारी छुपाने का है आरोप

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:26 IST

सभी पर आरोप है कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भ्रामक जानकारी दी थी और समुदाय को एकत्रित कर नमाज़ कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मस्जिद में रुके तबलीगी जमात के सात नाबालिग समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इनके खिलाफ जानकारी छुपाने, भ्रामक जानकारी देने तथा दूसरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने मस्जिद में रुके तबलीगी जमात के सात नाबालिग समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर कटघोरा के मस्जिद में रुके तबलीगी जमात के 16 लोगों के खिलाफ कटघोरा थाना की पुलिस ने जानकारी छुपाने का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि इनमें सात नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि इनके खिलाफ जानकारी छुपाने, भ्रामक जानकारी देने तथा दूसरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप है। मीणा ने बताया कि ये सभी महाराष्ट्र के कामठी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में तबलीगी जमात के चार लोग कटघोरा पहुंचे थे और इनमे से एक व्यक्ति निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल होने के बाद कटघोरा आया था । जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तब इनकी जांच कराई गई और इनमें शामिल 16 वर्ष के किशोर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। उसे उपचार के लिए एम्स रायपुर में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटघोरा बीएमओ रुद्र पाल सिंह कंवर की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने मोहमद अनवर कमाल सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी पर आरोप है कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भ्रामक जानकारी दी थी और समुदाय को एकत्रित कर नमाज़ कराया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में जिन लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है और वे घूम रहे हैं उनके खिलाफ भी पुलिस मामला दर्ज कर रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में ऐसे तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाषा सं संजीव रंजन रंजन

टॅग्स :छत्तीसगढ़कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया