लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना दे रहे 150 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:04 IST

Open in App

नोएडा, 29 दिसंबर आबादी के निस्तारण, बढे हुए दर से मुआवजा देने, तथा विकसित भूखंड देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर 120 दिनों से धरना दे रहे किसानों के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी रामचंद्र ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारतीय किसान एकता परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा सहित 100-150 लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के गेट पर इकट्ठा होकर प्राधिकरण के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उन्हें प्राधिकरण के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

उनका आरोप है कि किसान नेताओं ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पूर्व भी किसान नेताओं के खिलाफ थाना सेक्टर 20 तथा थाना सेक्टर 39 में कई मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, खलीफा ने कहा कि किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आठ दिन से नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। आमरण अनशन के चलते उनकी हालत नाजुक हो गई है, तथा कई किसानों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है।

खलीफा ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की जायज मांग मानने के बजाय, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन पर दबाव बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह