लाइव न्यूज़ :

मजदूरों को लद्दाख लाते समय कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिये सात ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:13 IST

Open in App

लेह, 20 अप्रैल लद्दाख प्रशासन ने मजदूरों को लद्दाख लाते समय कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिये सात जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने कथित रूप से मजदूरों के पास आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होने के बावजूद उन्हें लेह लाने के लिये सात ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेह जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष सुसे ने अतिरिक्त उप मजिस्ट्रेट (एडीसी) और तहसीलदार को बीआरओ और जीईआरएफ कैंप स्थलों का निरीक्षण करने के लिये कहा है, जहां उनके द्वारा लाए गए मजदूरों को रखा गया है।

इस बीच,केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 12,306 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में कोविड-19 से अबतक 133 लोगों की मौत हो चुकी है। 10,474 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता