लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बहन से शादी रचाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:52 IST

Open in App

फिरोजाबाद, 16 दिसंबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अपनी बहन से शादी रचाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के तहत जिले में 11 दिसंबर को विभिन्न तहसीलों में 349 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान, कपड़े आदि देकर दूल्हा-दुल्हन को परिणय सूत्र में बांधा गया था।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में जिले के टूंडला ब्लाक के गांव नगला प्रेम निवासी महेंद्र सिंह नामक युवक ने विवाह समारोह के नियमों को ताक पर रखकर अपनी बहन से विवाह कर धोखा किया। मामला तब प्रकाश में आया जब दूल्हा-दुल्हन की शादी का वीडियो गांव में लोगों ने देखा और उन दोनों के भाई-बहन होने का खुलासा किया।

गौड़ ने बताया कि इस मामले की जांच कराकर सहायक विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह ने थाना टूंडला में मुकदमे के लिए तहरीर दी थी, इस पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए