लाइव न्यूज़ :

किशोरी से बलात्कार के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 12:16 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), दो जून बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी गांव के दो युवकों द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी गत 29 मई की रात शौच के लिए गई थी। तभी उसके पड़ोसी गांव के रहने वाले राजेश यादव और आकाश यादव किशोरी को पकड़कर एक सुनसान जगह पर ले गये और दोनों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ बलात्कार के आरोप और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे