लाइव न्यूज़ :

दलाल के जरिए 1.5 लाख रुपये में नवजात शिशु खरीदने के आरोप में दंपति समेत तीन पर मामला

By भाषा | Updated: November 7, 2019 17:31 IST

पुलिस ने बताया कि लगभग 50 वर्ष की आयु के दंपति ने मन्नापराई में एक सरकारी अस्पताल से लड़के को खरीदा था। बच्चे के जैविक माता-पिता ने कहा था कि वे बहुत गरीब हैं इसलिए उसकी परवरिश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ‘बॉन्ड पेपर’ पर बच्चे के माता-पिता के हस्ताक्षर के बाद दंपति बच्चे के इलाज के लिए यहां सरकारी अस्पताल आया था।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति बच्चे के जैविक माता-पिता नहीं हैं क्योंकि महिला ने कहा कि वह बच्चे को स्तनपान नहीं करा सकती।पूछताछ करने पर चिकित्सकों को मालूम चला कि दंपति ने बच्चे को खरीदा था।

तमिलनाडु में एक दलाल के जरिए 1.5 लाख रुपये में नवजात शिशु खरीदने के आरोप में एक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लगभग 50 वर्ष की आयु के दंपति ने मन्नापराई में एक सरकारी अस्पताल से लड़के को खरीदा था। बच्चे के जैविक माता-पिता ने कहा था कि वे बहुत गरीब हैं इसलिए उसकी परवरिश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ‘बॉन्ड पेपर’ पर बच्चे के माता-पिता के हस्ताक्षर के बाद दंपति बच्चे के इलाज के लिए यहां सरकारी अस्पताल आया था।

चिकित्सकों ने पाया कि दंपति बच्चे के जैविक माता-पिता नहीं हैं क्योंकि महिला ने कहा कि वह बच्चे को स्तनपान नहीं करा सकती। पूछताछ करने पर चिकित्सकों को मालूम चला कि दंपति ने बच्चे को खरीदा था क्योंकि बच्चे को गोद लेने की उनकी कोशिशें नाकाम हो गयी थी और फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

दंपति ने कहा कि वे कुछ साल पहले एक दुर्घटना में अपने 30 साल के बेटे को गंवाने के बाद एक नयी जिंदगी शुरू करने के लिए बच्चा चाहते थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक दलाल के जरिए एक दंपति से बच्चे को खरीदा था जो उनका तीसरा बच्चा था। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि दलाल एंथनी अम्मल को इसके लिए 20 हजार रुपये मिले थे।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया