नितेश राणे के खिलाफ मामला : केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा
By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:06 IST2021-12-29T22:06:22+5:302021-12-29T22:06:22+5:30

नितेश राणे के खिलाफ मामला : केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा
ठाणे, 29 दिसंबर केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने राज्य के कोंकण क्षेत्र के कंकावली से भारतीय जनता पार्टी विधायक नितेश राणे के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने को लेकर बुधवार को महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार पर निशाना साधा।
राणे को संतोष परब नाम एक व्यक्ति पर कथित हमले के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) और 34 (साझा इरादा) के तहत एक मामले में नामजद किया गया है।
पाटिल ने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए लेकिन मामले में किसी को फंसाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग गलत है।
भिवंडी से लोकसभा सदस्य एक फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के लिए जिले के शाहद आए थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।