लाइव न्यूज़ :

आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला रद्द, अदालत ने मंजूर की पुलिस की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:00 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 18 अप्रैल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी लोहित मटानी के खिलाफ वर्ष 2015 में दर्ज मामला खत्म करने को लेकर पुलिस की पेश रिपोर्ट एक स्थानीय अदालत ने मंजूर कर ली है। यह मामला शादी का झांसा देकर एक महिला से धोखाधड़ी करने के आरोप में दर्ज किया गया था।

अदालत ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि यह मामला महिला ने गलतफहमी के चलते दर्ज कराया था।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर मटानी के खिलाफ यहां दिसंबर 2015 में भारतीय दंड विधान की धाराओं-- 376 (दुष्कर्म) और 417 (छल) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मटानी, महाराष्ट्र कैडर के वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और जब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, तब शिकायतकर्ता महिला संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

हालांकि, प्राथमिकी दर्ज कराने के कुछ ही दिन बाद महिला ने एक न्यायाधीश के सामने बयान दिया था कि उसने यह मामला गलतफहमी के चलते दर्ज कराया था क्योंकि तब मटानी उसके फोन को नहीं उठा रहे थे।

महिला ने अदालत को बताया था कि उसने मटानी के साथ दिसंबर 2015 में शादी कर ली थी।

इंदौर के एक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा कि मटानी तथा शिकायतकर्ता महिला शादीशुदा हैं और इस विवाहित जोड़े के बीच गलतफहमी के चलते आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जांच के बाद पुलिस ने अदालत के सामने मामला बंद करने की रिपोर्ट दायर की जिसे मंजूर कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू