लाइव न्यूज़ :

जबरन दवा खरीदवाने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:01 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 12 मई शाहजहांपुर जिले में दो मरीजों को जबरन एक खास दुकान से दवा खरीदवाने के आरोप में एक डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को बताया कि पिछले सोमवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर अनिल राज के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह मरीजों को एक विशेष दुकान से दवा खरीदने को कहते हैं और इन आरोपों की जांच के बाद यह सही पाया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके निर्देश पर राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि महमूदपुर गांव निवासी रजनीश ने डॉक्टर राज के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें उसने कहा था कि उसका मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती था तब डॉक्टर राज ने उससे एक विशेष दुकान से दवा लेने को कहा था।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर राज ने जिस दुकान से दवा मंगवाई वहां वह दवा 7000 रुपए की मिली, जबकि वही दवा दूसरी दुकान पर मात्र 1100 रुपए में उपलब्ध थी।

कुमार ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि जब डॉक्टर राज को पता लगा कि वह दवा की कीमत के बारे में किसी और दुकान पर पूछताछ कर रहा है तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता की और उसके मरीज को अस्पताल के बेड से हटा दिया।

उन्होंने बताया कि शहर के ही रहने वाले चांद मियां ने भी डॉक्टर राज के खिलाफ ऐसी ही शिकायत की थी। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो