लाइव न्यूज़ :

निजी समाचार चैनल के संवाददाता पर मुकदमा : पत्रकारों ने किया विरोध

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:26 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई बहराइच शहर में एक निजी समाचार चैनल के स्थानीय संवाददाता के खिलाफ कथित फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और कोतवाल के निलंबन की मांग की।

पत्रकारों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और ज्ञापन देकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि 24 घंटे के अंदर अगर नगर कोतवाल मधुप नाथ मिश्र के निलंबन और विवेचक को बदलने की कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बहराइच इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि नगर कोतवाल मधुप नाथ मिश्र की दरगाह थाने में पूर्व में तैनाती के दौरान एक निजी चैनल के पत्रकार सलीम सिद्दीकी ने एक मामले में कोतवाल की वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। इस कारण कोतवाल उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखते थे। कोतवाली नगर में तैनाती के दौरान मौका पाते ही मिश्र ने इसी माह वक्फ की जमीन पर कब्जे के एक मामले में फर्जी रूप से सलीम का नाम दर्ज करा दिया।

यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि इसके विरोध में पांच दिन पहले यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला था लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व पोर्टल मीडिया के सैकडों पत्रकारों ने मंगलवार को सड़कों पर उतर कर कोतवाल के निलंबन की मांग की।

जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने बताया कि पत्रकार के खिलाफ दर्ज मामले की जमीन संबंधी जांच मुख्य राजस्व अधिकारी को दी गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने सलीम पर दर्ज अपराधिक मुकदमे की जांच कोतवाली नगर से हटाकर अपराध शाखा को दे दी है। पत्रकार संगठन के प्रतिवेदन की जांच उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?