लाइव न्यूज़ :

आगरा में पुलिस चौकी के पास कार्टन में मिला पैर

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:56 IST

Open in App

आगरा, छह अप्रैल उत्तर प्रदेश में आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी के पास से एक कार्टन में से एक पैर मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस का कहना है कि पैर को देखकर लगता है कि किसी डॉक्टर ने ऑपरेशन करके पैर काटा है और उसे कार्टन में रखकर यहां डाल दिया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह लोगों की निगाह फाउण्ड्रीनगर पुलिस चौकी के पास रखे एक कार्टन पर पड़ी जिस पर खून लगा था और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

एत्माद्दौला थाने के निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि संभवत: डॉक्टरों ने किसी व्यक्ति का ऑपरेशन करके पैर काटा है और उसे कार्टन में रखकर यहां डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि पैर कहां और किस नर्सिंग होम में काटा गया है।

इस बीच आगरा के शहीदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की उखर्रा नहर में मंगलवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

शहीदनगर चौकी प्रभारी अनुज कुमार राजपूत ने बताया कि मृतक की पहचान शहीदनगर निवासी शानू के रूप में हुई है और मृतक के परिजनों के अनुसार, वह नशे का आदि था।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में नहर में गिरने के कारण हुई मौत का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह मालूम पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू