लाइव न्यूज़ :

हिप्र के धर्मशाला में अचानक आई बाढ़ में कार, मकान बहे

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:32 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 12 जुलाई हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते आई अचानक बाढ़ में पर्यटन स्थलों पर कई कारें और इमारतें बह गईं। साथ ही, यहां स्थित हवाईअड्डा को भी बंद करना पड़ गया।

वीडियो क्लिप में यह देखा जा सकता है कि मैक्लोडगंज से लगे ऊपरी धर्मशाला में भागसु नाग के पास एक नाले ने भारी बारिश के कारण अपना मार्ग बदल लिया और वह चार कारों और कई मोटरसाइकिलों को बहा ले गया।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भागसु नाग में एक सरकारी स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया और उससे सटे होटल जलमग्न हो गये।

हवाईअड्डा के यातायात प्रभारी गौरव कुमार ने बताया, ‘‘खराब मौसम और भारी बारिश के चलते, गग्गल में धर्मशाला हवाईअड्डा आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। ’’

वीडियो क्लिप के मुताबिक, धर्मशाला से लगे मांझी खाद इलाके में अचानक बाढ़ आने से दो इमारतें बह गई, जबकि कई अन्य क्षतिग्रस्त हो गयीं।

भारी बारिश के चलते आई अचानक बाढ़ से मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात अवरूद्ध हो गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अचानक आई बाढ़ से पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सोमवार को बात की और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

ठाकुर ने भी भारी बारिश से हुई क्षति को लेकर चिंता प्रकट की और विभिन्न जिलों के प्रशासन को प्रभावित इलाकों में त्वरित राहत प्रदान करने एवं बचाव अभियान चलाने को कहा।

उन्होंने अनुरोध किया कि स्थानीय लोग और पर्यटक किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए नदी तट पर जाने से बचें।

उपायुक्त डॉ निपुन जिंदल ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जुलाई को और 14 से 16 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।

इसे ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कांगड़ा जिले में सभी विभागों के जिले के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह