भदोही में कालीन बुनकर की गला काटकर हत्या

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:34 IST2021-06-24T22:34:07+5:302021-06-24T22:34:07+5:30

Carpet weaver slit by throat in Bhadohi | भदोही में कालीन बुनकर की गला काटकर हत्या

भदोही में कालीन बुनकर की गला काटकर हत्या

भदोही (उप्र) 24 जून भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के दत्तीपुर गांव में एक कालीन बुनकर की कथित रूप से उसके दो दोस्तों ने ही चाकू से गोदकर और गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया की हत्या का मामला दर्ज कर युवक को साथ ले गए दो आरोपी दोस्तों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दत्ती पुर नहर के पास रोज़ की तरह कुछ युवक दौड़ने के लिए निकले तो वहां लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जिले की शहर कोतवाली इलाके के घमहापुर मोहल्ला निवासी साबिर (उम्र करीब 28साल) के तौर पर हुई है।

सिंह ने बताया कि साबिर के परिजनों के मुताबिक बुधवार देर शाम सात बजे उसके दोस्त सौदागर और इरफ़ान उसे घर से अपने साथ ले गए थे। तीनो एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे। तीनो कालीन बुनाई का काम करते थे।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पेट में चाकू के कई वार से उसकी आंत बाहर निकल गई थी और आधा गला काट कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। मृतक के परिजनों ने किसी तरह की रंजिश होने की बात से अनभिज्ञता जताई है। सिंह ने बताया फरार सौदागर और इरफान को गिरफ्तार करने लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Carpet weaver slit by throat in Bhadohi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे