लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संगीत गायक टी एम कृष्णा ने डिजिटल मीडिया आचार संहिता नियम को अदालत में दी चुनौती

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:19 IST

Open in App

चेन्नई, 10 जून कर्नाटक संगीत के जानेमाने गायक टी एम कृष्णा ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 को चुनौती देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

कृष्णा ने अदालत से नये नियमों को संविधान और मूल सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम को अधिकारातीत घोषित करने की मांग की क्योंकि ‘‘ये नियम अन्य बातों के अलावा मुक्त अभिव्यक्ति पर विपरीत प्रभाव डालते हैं।’’

उनकी याचिका में 25 फरवरी, 2021 को अधिसूचित नये नियमों पर अंतरिम रोक लगाने का भी अनुरोध किया गया है। यह बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिल कुमार राममूर्ति की प्रथम पीठ के समक्ष सुनवायी के लिए आयी।

शुरुआती दलीलें सुनने के बाद, पीठ ने कृष्णा के वकील को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल आर शंकरनारायणन को केंद्र को जवाबी हलफनामा दायर करने के लिए दायर याचिका की एक प्रति देने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता के अनुसार नये नियम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, किसी भी पेशे का अभ्यास करने और जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं जो संविधान में प्रदत है।

कृष्णा ने कहा कि नये नियमों ने एक कलाकार और सांस्कृतिक टिप्पणीकार के रूप में उनके अधिकार का उल्लंघन किया है। उन्होंने नये नियमों को अमान्य घोषित करने की मांग की।

पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

नये नियमों को पहले ही दिल्ली, कर्नाटक एवं केरल उच्च न्यायालयों में चुनौती दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा