लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संगीत की महान विभूति पी बी पोनम्मल की 96 वर्ष की आयु में निधन

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:03 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 22 जून कर्नाटक संगीत की महान विभूति एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पारास्सला बी पोनम्मल का वलियासाला स्थित उनके आवास पर मंगलवार को निधन हो गया । उनके परिवार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 96 साल की थी और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी ।

कर्नाटक संगीत में निपुण, पोनम्मल एक ऐसी संगीतकार थीं, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत में लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ा था और 1940 के दशक के दौरान यहां के ऐतिहासिक स्वाति थिरुनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा बनीं।

यहां के कोट्टनहिल बालिका विद्यालय में संगीत शिक्षक के तौर पर करियर शुरू करने से पहले उन्होंने वहां से गण भूषणम एवं गण प्रवीण का पाठ्यक्रम प्रथम श्रेणी के साथ पूरा किया था।

पोनम्मल ने स्वाति थिरुनल कॉलेज की पहली महिला संकाय और प्रसिद्ध आरएलवी कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स, त्रिपुनिथुरा की पहली महिला प्राचार्य बनकर इतिहास रचा ।

आठ दशक की लंबी संगीत यात्रा के दौरान सैकड़ों संगीत कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा, उन्होंने कुछ उत्कृष्ट संगीतकारों को अपना शिष्य बनाकर उन्हें संगीतकार के रूप में ढाला।

पोनम्मल को 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया और इसके अलावा उन्होंने कई अन्य पुरस्कार जीते ।

इस महान संगीतकार के परिवार में दो बेटे डी महादेवन एवं डी सुब्रमनियन हैं । उनके पति देवनायकम अय्यर, एक बेटे और एक बेटी की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे