लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के तट के पास मालवाहक पोत और नाव में टक्कर, दो नाविक नौका से बाहर गिरे

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:52 IST

Open in App

चेन्नई, 23 अक्टूबर तमिलनाडु के तट के पास समुद्र में शनिवार को एक मालवाहक पोत और मछली पकड़ने की नाव में टक्कर हो गई जिससे दो मछुआरे नौका से बाहर गिर पड़े और तटरक्षक ने उन्हें बचाया। ‘साउथ एशियन फिशरमेन फ्रेटर्निटी’ (एसएएफएफ) के महासचिव फादर चर्चिल ने कहा कि लापरवाही के कारण यह टक्कर हुई जिससे मछली पकड़ने की नौका को क्षति हुई और 17 मछुआरे घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि मछुआरों को मुआवजा मिलना चाहिए। कन्याकुमारी जिला स्थित एसएएफएफ संगठन के प्रमुख ने सरकार से आग्रह किया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर मछुआरों तथा क्षतिग्रस्त हुई नाव के लिए मुआवजा देने के वास्ते कदम उठाए जाएं।

चर्चिल ने पीटीआई-भाषा से कहा, “पनामा के ध्वज वाला मालवाहक पोत ‘नेवियस वीनस’ सिंगापुर से मुंबई जा रहा था और मछली पकड़ने नौका से टकराने के बाद वह रुका नहीं। यह साफ तौर पर लापरवाही के कारण हुआ।” उन्होंने कहा कि पोत को जब्त कर कैप्टन को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, “इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी क्योंकि कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। अगर किसी वाहन चालक से सड़क पर दुर्घटना हो जाए तो उसे गिरफ्तार किया जाता है। पोत के मामले में ऐसा क्यों नहीं किया जाता? इस तरह का भेदभाव क्यों?”

तटरक्षक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसे समुद्र में मालवाहक पोत ‘नेवियस वीनस’ और मछली पकड़ने की नाव ‘शिजुमोन’ के बीच टक्कर की जानकारी मिली। बयान में कहा गया कि टक्कर के कारण नौका के नौवहन दल के दो सदस्य बाहर गिर गए।

शनिवार को सभी मछुआरों को बचा लिया गया और चिकित्सकीय सहायता दी गई। तटरक्षक ने कहा कि घायलों को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह