लाइव न्यूज़ :

सावधान ! अंधेरी और मलाड में रेल पटरियों पर घूम रहे न्याय और मृत्यु के देवता ‘यमराज’, जान जोखिम में मत डालो

By भाषा | Updated: November 8, 2019 18:38 IST

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जब कुछ ही दूरी पर मौत का खतरा होता है और लोग शार्ट कट मारने के लिए पटरियों को पार करने की कोशिश करते हैं तो ये कर्मचारी ‘यमराज’ का अभिनय करते हुए ऐसे लोगों को अपने कंधे पर उठा कर ले जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाकर ने शुक्रवार को बताया कि यह अभियान अंधेरी और मलाड स्टेशनों पर चलाया गया जो बहुत प्रभावी रहा।इसके बाद इस अभियान को अन्य स्टेशनों पर चलाया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे ने अवैध रूप से रेल पटरी पार कर अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोगों को जागरूक बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है।

इसके लिए न्याय और मृत्यु के देवता ‘यमराज’ की पोशाक पहने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को स्टेशनों एवं आस पास के इलाकों में ऐसे लोगों को रोकने के लिए तैनात किया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जब कुछ ही दूरी पर मौत का खतरा होता है और लोग शार्ट कट मारने के लिए पटरियों को पार करने की कोशिश करते हैं तो ये कर्मचारी ‘यमराज’ का अभिनय करते हुए ऐसे लोगों को अपने कंधे पर उठा कर ले जाते हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाकर ने शुक्रवार को बताया कि यह अभियान अंधेरी और मलाड स्टेशनों पर चलाया गया जो बहुत प्रभावी रहा। इसके बाद इस अभियान को अन्य स्टेशनों पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘यमराज की वेशभूषा में रेलवे सुरक्षा बल के जवान लोगों को पटरियां पार करने से रोकते हैं। हम आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में ऐसा करेंगे।’’

मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में 70 लाख लोग रोज यात्रा करते हैं और हर रोज आठ से दस लोगों की मौत हो जाती है। भाकर ने बताया कि अक्टूबर 2019 तक पश्चिम रेलवे, रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत 13 हजार 463 लोगों को सजा सुना चुकी है जो इसी अवधि में पिछले साल की अपेक्षा 30 फीसदी अधिक है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी