लाइव न्यूज़ :

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार की कोविड से मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 23:31 IST

Open in App

पटना, 18 मई हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। उन्हें हाल ही में कोविड 19 से संबंधित जटिलताओं के इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था।

पटना शहर में पहली बार एंजियोप्लास्टी सुविधा शुरू करने वाले डॉक्टर कुमार की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है, ‘‘डॉक्टर प्रभात प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ थे। वह बिहार में एंजियोप्लास्टी की सुविधा देने वाले पहले कार्डियोलॉजिस्ट थे। वह समाज सेवा के कामों से भी जुड़े थे और गरीबों का मुफ्त इलाज भी करते थे। उनकी मृत्यु से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।’’

उन्होंने ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि राज्य में कोविड से सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत हुई है क्योंकि राज्य सरकार मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षात्मक गियर प्रदान करने में विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू