लाइव न्यूज़ :

पलामू अभयारण्य में बाघ द्वारा मारे गए भैंसे का शव मिला

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:15 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 11 नवम्बर पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में बाघ द्वारा मारे गए एक जंगली भैंसे का शव मिला है।

पलामू बाघ अभयारण्य के निदेशक कुमार आशुतोष ने बृहस्पतिवार शाम ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि वन अधिकारियों ने बाघ के शिकार भैंसे की तस्वीरें ली हैं। उन्होंने बताया कि यह शिकार उसी बाघ ने किया है, जिसे गत सोमवार की शाम बारेसाढ़ जंगल में सड़क पार करते देखा था ।

आशुतोष ने बताया कि बाघ द्वारा मारे गये भैंसे के शरीर पर बाघ के पंजे एवं जबड़े के निशान मिले हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल जंगली भैंसे के शव को वहीं छोड़ दिया गया है, ताकि बाघ जब अपने शिकार को खाने के लिए पुनः वहां आए, तो उसकी तस्वीर को कैमरे में कैद किया जा सके। अभयारण्य के एक विशेष दल को इसकी निगरानी के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि बाघ द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने के साक्ष्य अहम हैं, जिनसे पुष्टि होती है कि पीटीआर में बाघ मौजूद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब