लाइव न्यूज़ :

पुणे में बैंक डकैती में उपयोग में लाई गई कार मध्य प्रदेश के सागर जिले से बरामद

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:23 IST

Open in App

सागर (मप्र), छह नवंबर मध्य प्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे में पिछले महीने दो करोड़ रुपये की बैंक डकैती में उपयोग में लाई गई कार सागर जिले से बरामद की है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कार सागर के सदर बाजार इलाके से उस वक्त बरामद की गई जब उसका रंग बदला जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह वाहन पुणे पुलिस को सौंप दिया गया है।

इससे पहले पुणे पुलिस ने कहा था कि डकैतों ने डकैती के लिए मध्य प्रदेश से पिस्तौल खरीदी थी।

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने कहा कि पुणे पुलिस ने सागर में अपने समकक्षों को कार के बारे में सूचना दी थी, जिसके बाद इसे बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि वाहन का रंग सफेद से ग्रे किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रवीण (29) सागर में अपने रिश्तेदार की मदद से 20,000 रूपये में कार का रंग बदलवा रहा था।

पुणे ग्रामीण पुलिस ने 29 अक्टूबर को पांच लोगों को गिरफ्तार कर शिरूर तहसील स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक शाखा में हुई डकैती का पर्दाफाश करने का दावा किया था।

पांच हथियारबंद लुटेरों ने 21 अक्टूबर को दिन दहाड़े बैंक की पिंपरखेड़ शाखा से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोने के जेवरात लूट लिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू