लाइव न्यूज़ :

कार सवारों ने दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण किया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:00 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), एक दिसंबर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सोमवार शाम शौच क्रिया के लिए जंगल गई एक दुष्कर्म पीड़िता का कार सवार कुछ लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया।

इस सिलसिले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने दर्ज मामले के आधार पर मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय एक लड़की सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए जंगल गई थी कि तभी कार सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में सोमवार देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर उसी गांव के कुलदीप लोधी, जय सिंह और उसकी पत्नी मीना, रामबाबू, शिवाकांत, सोहन व राजेश के खिलाफ अपहरण से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल सात अक्टूबर को भी पीड़िता को अगवा किया गया था, जिसमें अपहरण व दुष्‍कर्म से संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत कुलदीप लोधी, जय सिंह और उसकी पत्नी मीना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तीनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos