लाइव न्यूज़ :

खड़े टैंकर में जा घुसी कार, एक ही परिवार के पांच की मौत, तीन गंभीर

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:44 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), 21 दिसंबर सिवनी जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंडोल थाना अंतर्गत अलोनिया टोल प्लाजा के पास खड़े एक टैंकर में जा घुसी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

बंडोल पुलिस थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि अलोनिया टोल प्लाजा के पास सोमवार की शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार कार वहां खड़े एक टैंकर में जा घुसी। इससे कार में सवार आठ लोगों में से पांच की मौके पर मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं व दो पुरूष हैं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंचेश्वर ने बताया कि सभी मृतक व घायल एक ही परिवार हैं।

उन्होंने कहा कि मृतकों में विजय बहादुर पटेल, उनकी पत्नी सरिता, उनका बेटा अजय कुमार, राधा पटेल एवं एक अन्य महिला शामिल है। वहीं, घायलों में विजय बहादुर की बेटी चंदना (20), राधा का बेटा पंकज पटेल (4) एवं श्रेया (9) शामिल हैं।

पंचेश्वर ने कहा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कार में सवार पटेल परिवार बनारस (उत्तर प्रदेश) से कर्नाटक के बेंगलुरू लौट रहा था।

उन्होंने कहा कि यह भीषण हादसा टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कार को विजय बहादुर पटेल चला रहे थे।

पंचेश्वर ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कई टन वजनी टैंकर काफी तेजी से आगे बढ़ गया और कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बाद में टोल कर्मचारियों ने कार के पास पहुंचकर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं