लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में कार तालाब में पलटी, चार युवकों की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:24 IST

Open in App

बिजनौर (उप्र), 15 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक विवाह समारोह से लौटते समय एक कार के तालाब में पलटने से चार युवकों की मौत हो गयी जबकि चालक समेत तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना कोतवाली देहात के गांव अलीपुर मान उर्फ खेड़ा में 14 और 15 अक्टूबर की रात एक विवाह समारोह से लौटते समय कार सवार सात युवक रास्ता भटक गए और एक तालाब के किनारे से गुजरते समय संतुलन बिगड़ने से कार तालाब में पलट गयी।

उन्होंने बताया कि कार में सवार अक्षय (20), रजत (20), प्रताप (22) और विशाल (21) की मौके पर ही डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने वाहन चालक समेत तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चालक दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!