लाइव न्यूज़ :

गाय को बचाने की कोशिश में RSS प्रमुख मोहन भागवत के काफिले का एक वाहन पलटा, एक युवक घायल

By भाषा | Updated: May 17, 2019 05:52 IST

भागवत को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा मिली हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया और तेज ब्रेक लगाया जिसके कारण एक टायर फट गया और वाहन पलट गया।’’

Open in App

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के काफिले का एक वाहन चंद्रपुर जिले के वरोरा में सड़क के बीच में खड़ी एक गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया जिसमें उनका एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भागवत चंद्रपुर से नागपुर लौट रहे थे। उसी समय एक एसयूवी के चालक ने सड़क पर एक गाय खड़ी देखी।

भागवत को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा मिली हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया और तेज ब्रेक लगाया जिसके कारण एक टायर फट गया और वाहन पलट गया।’’

उन्होंने बताया कि चंद्रपुर-नागपुर राजमार्ग पर वरोडा के निकट शाम पांच बज कर 15 मिनट पर हुई घटना में गाय को चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि भागवत का वाहन पहले ही गाय को पार कर गई थी लेकिन उनके काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एसयूवी में सीआईएसएफ के छह जवान थे, जिसमें से एक जवान वाहन पलटने के कारण घायल हो गया।’’ पुलिस ने बताया कि बाकी काफिला तय कार्यक्रम के अनुसार गुजरा और घायल सुरक्षा अधिकारी को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया