लाइव न्यूज़ :

अंबानी के आवास के बाहर पाई गई कार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

By भाषा | Updated: March 7, 2021 15:27 IST

Open in App

मुंबई, सात मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर पिछले महीने मिली एक कार और जिलेटिन की छड़ों को मुंबई पुलिस ने फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के कलीना में स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में कार की जांच की जाएगी जिससे उसमें मौजूद खून के धब्बा, बाल या अन्य कोई सुराग मिल सके।

उन्होंने कहा कि जांच में मिले किसी भी साक्ष्य से कार को चलाकर अंबानी के घर तक ले जाने वाले और उसमें बैठे लोगों के बारे में पता चल सकता है।

अधिकारी ने कहा कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी।

एफएसएल के एक अधिकारी ने कहा कि प्रयोगशाला में इसका पता लगाया जाएगा कि छड़ों में जिलेटिन की मात्रा कितनी है।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की सहायता से एफएसएल यह भी जानने की कोशिश करेगी कि क्या कार का चेसिस नंबर बदला भी गया था। इससे कार के असली मालिक और किसके नाम पर वाहन पंजीकृत था, इसका पता लगाने में मदद मिलेगी।

अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक प्रयोगशाला ने इस मामले को प्राथमिकता दी है और एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल