महाराष्ट्र के नंदुरबार में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

By भाषा | Updated: July 18, 2021 22:09 IST2021-07-18T22:09:53+5:302021-07-18T22:09:53+5:30

Car falls into gorge in Maharashtra's Nandurbar, eight killed | महाराष्ट्र के नंदुरबार में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

महाराष्ट्र के नंदुरबार में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

मुंबई, 18 जुलाई महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में रविवार को एक कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मुंबई से 450 किलोमीटर दूर, जिले के धडगांव के पास दोपहर में हुई।

पुलिस ने बताया कि कार जिले में स्थित एक पहाड़ी तोरणमल से सिंधिमल गांव जा रही थी जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण कार खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि समय रहते कुछ लोग वाहन से निकलने में कामयाब रहे।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि घटना में कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें तोरणमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्हासावाड पुलिस थाने के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Car falls into gorge in Maharashtra's Nandurbar, eight killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे