लाइव न्यूज़ :

जम्मू में नहर में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत और एक नवजात लापता

By भाषा | Updated: September 11, 2021 12:28 IST

Open in App

जम्मू, 11 सितंबर जम्मू के बाहरी इलाके पर बनी नहर में शनिवार को एक निजी कार गिर जाने के बाद दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक लापता शिशु की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन में सवार चार अन्य लोगों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा तड़के मीरान साहिब में मरलियान में हुआ जब एक कार अर्निया में बहादरपुर गांव जाते हुए सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी। कार में आठ रिश्तेदार सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि गणेश कुमार गाड़ी चला रहे थे और एक मोड़ पर उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। साथ ही बताया पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तत्काल बचाव अभियान चलाया।

उन्होंने कुमार, उनकी पत्नी कंचन, मीनू कुमारी और उनके बेटे सुशांत को बचा लिया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने केवल कृष्ण (60), उनकी पत्नी सुरजीत कुमारी (52) और दो साल की मांशी का शव निकाला जबकि दो महीने की बच्ची प्रांशी की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो