लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी में कार गिरी, दो को बचाया गया, छह लापता

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:16 IST

Open in App

रामबन/जम्मू, 19 मई उत्तर प्रदेश के नौ यात्रियों को ले जा रही एक कैब के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर चनाब नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य को घायल अवस्था में बचाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सैन्य और असैन्य त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा बचाव अभियान जारी है, जबकि लापता छह यात्रियों का पता लगाने के लिए सेना के गोताखोरों की एक टीम को भी बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि जम्मू जाने वाला वाहन रामबन जिले के चंदरकोट इलाके में डौगीपल्ली-करोल के पास तेज बहने वाली चिनाब नदी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे गिर गया जब उसके चालक मोहम्मद आसिफ (28) ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल तुरंत हरकत में आया और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली के दो यात्रियों बिलाल अहमद (25) और राशिद (21) के साथ चालक को बचाया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाने के दौरान राशिद ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित सेना के गोताखोर बचाव अभियान में शामिल हो गए हैं और छह लापता यात्रियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह