लाइव न्यूज़ :

पटियाला में कार चालक ने एएसआई को कुचलने का प्रयास किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अगस्त पटियाला में स्वतंत्रता दिवस से पहले जांच के दौरान एक कार चालक ने सहायक पुलिस निरीक्षक को कुचलने का प्रयास किया जिसमें वह घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में एएसआई सूबा सिंह को कुछ दूरी तक घिसटते देखा जा सकता है। कार के पहिए के नीचे आने से एएसआई के दाहिने पैर की हड्डियां टूट गईं।

घटना पटियाला के लीला भवन इलाके में हुई। एएसआई ने जांच के लिए कार रोकी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने पटियाला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक शरारती तत्व ने उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा। एएसआई के पैर की हड्डियां टूट गईं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने वाहन का पता लगा लिया है जिसका पंजीकरण हरियाणा का है।

उन्होंने कहा कि मामले में भादंसं की धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाद में ट्वीट कर कहा, ‘‘कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है और धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी से कहा है कि अपराधियों की तुरंत पहचान करें और उन पर शिकंजा कसें। यह जानकर राहत महसूस हुई कि एएसआई सूबा सिंह सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच