लाइव न्यूज़ :

कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया का बेटा धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 25, 2021 14:48 IST

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनिटो छाबड़िया को शनिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बोनिटो को अपराध शाखा के अधिकारियों ने मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने पिछले साल मुंबई पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी और आरोप लगाया था कि दिलीप छाबड़िया एवं अन्य ने उनसे 5.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

शिकायत में शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने लिए एक वैनिटी बस को डिजाइन करने के लिए मार्च और मई 2017 के बीच छाबड़िया को पांच करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन 2019 तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई, जिसके बाद शर्मा ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) से संपर्क किया।

हालांकि छाबड़िया ने वैनिटी बस के पार्किंग चार्ज के रूप में पिछले साल शर्मा को 1.20 करोड़ रुपये का बिल भेजा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने बताया, ‘‘मामले में पूछताछ के दौरान बोनिटो छाबड़िया की भूमिका सामने आई। इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में अपराध शाखा ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’ पिछले साल मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कई करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाला के संबंध में दिलीप छाबड़िया को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान