लाइव न्यूज़ :

केरलः घुटने के बल चलकर सड़क पर पहुंची मासूम, बच्ची कार की चपेट में आने से हुई मौत

By भाषा | Updated: January 16, 2020 16:13 IST

Open in App

केरल के अलप्पुझा के करालाकम में सड़क के किनारे स्थित एक घर के बाहर खेल रही नौ महीने की बच्ची घुटने के बल चलते हुए सड़क पर आ गई और वहां से गुजर रही एक कार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची शिवांगी खेल रही थी और इस दौरान घुटने के बल चलकर सड़क पर पहुंच गई। अंधेरा होने की वजह से उसे कोई देख नहीं पाया और शाम छह बजकर 30 मिनट पर एक कार की चपेट में आ गई।पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां उसे एक निकटतम अस्पताल भी लेकर गई लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पिछले साल सितंबर में जीप में बैठी एक मां की गोद से एक साल का बच्चा घने जंगल में जा गिरा था।

इसके बाद वह घुटनों के बल चलकर राजमाला की जांच चौकी पर पहुंच गया। माता-पिता को बच्चे के अपने पास नहीं होने का पता कई किलोमीटर की यात्रा के बाद चला। जांच चौकी पर मौजूद वनकर्मियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उसे उस एक मार्ग पर घुटनों के बल चलते हुए पाया।

घने जंगल में स्थित इस मार्ग का उपयोग हाथी समेत तमाम जंगली जानवर करते हैं। बच्चे का बचना एक चमत्कार माना गया, क्योंकि गिरने के कारण उसके माथे और सिर पर सिर्फ मामूली चोट आई थी।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों