लाइव न्यूज़ :

भोपाल के पास कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:46 IST

Open in App

भोपाल, दो जून मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर रातीबढ़ थाना क्षेत्र में रातीबढ़-सीहोर मार्ग पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

रातीबढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक सुदेश तिवारी ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ जब रातीबढ़ के पास बरखेड़ी खुर्द गांव के रहने वाले लोग सीहोर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खुशीलाल कुशवाहा (55), जगदीश कुशवाहा (30), तुलसी लाल कुशवाहा (34) तथा विनोद वंशकार (30) के तौर पर हुई है।

तिवारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे