लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 13:13 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), 30 दिसंबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये।

चिचोली पुलिस थाने के प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि यह हादसा बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोगली शुगर मिल के पास उस वक्त हुआ, जब ये लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा।

सोनी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजकुमार चढ़ोकार (38), पत्नी शोभा चढ़ोकार (35), अनिल घोड़की (45) एवं निशांशु घोड़की (23) के रूप में की गई है। ये सभी मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल दो लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया