लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में पेड़ से टकराई कार, एक युवक की मौत तथा तीन घायल

By भाषा | Updated: January 31, 2021 10:29 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 31 जनवरी चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रमपुरवा के पास शनिवार रात एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

भरतकूप थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय उपाध्याय ने रविवार को बताया कि झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रमपुरवा गांव के पास शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कानपुर निवासी बलराम सिंह (30) की मौके पर मौत हो गयी और राज चतुर्वेदी, संजय शुक्ला व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी कार सवार कानपुर से चित्रकूट कामदगिरि (कामतानाथ) भगवान के दर्शन करने आये थे, कानपुर लौटते समय यह हादसा हो गया।

उपाध्याय ने बताया कि युवक के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया