लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

By भाषा | Updated: December 14, 2020 12:50 IST

Open in App

कोलकाता, 14 दिसंबर दक्षिणी कोलकाता में एक कार ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार ने पहले साइकिल सवार रतन सरकार को और फिर सपुईपाड़ा में प्रिंस अनवर शाह कनेक्टर पर पैदल चल रहे 45 वर्षीय निलोत्पल बिस्वास को टक्कर मार दी । यह घटना रविवार रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बिस्वास का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘ लापरवाह चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है।’’ सूत्रों ने बताया कि आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है और अपने दोस्तों के साथ घूमने बाहर निकला था। सरकार के परिवार ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है और साथ ही राज्य सरकार से अपील है कि वे उनकी मदद करें क्योंकि पीड़ित की कमाई से ही घर चलता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन