यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:57 IST2021-06-22T21:57:45+5:302021-06-22T21:57:45+5:30

Car collides with culvert on Yamuna Expressway, mother-son killed, two injured | यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, दो घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, दो घायल

मथुरा, 22 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार पुलिया से टकरा गई, जिससे कार सवार मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्री घायल हो गए।

बलदेव थाने के प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव ने बताया, दिल्ली के इंदिरा विहार निवासी अभिषेक (28) अपनी मां संतोष (55), पिता रमेश हंस (60) और बहन हिना (25) के साथ आगरा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे और रात को दिल्ली लौटे रहे थे तभी थाना बलदेव क्षेत्र में उनकी कार एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में अभिषेक और उसकी मां की मौत हो गई। जबकि पिता रमेश और बहन हिना गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा के जिला मुख्यालय भेजा।

सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस को नगदी और आभूषण मिले हैं और मृतक के दामाद को सारा सामान सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Car collides with culvert on Yamuna Expressway, mother-son killed, two injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे