लाइव न्यूज़ :

कार ने खडे टैंकर को टक्कर मारी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:18 IST

Open in App

सीहोर (मप्र), तीन दिसंबर सीहोर जिले के आष्टा कस्बे के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे खड़ी दूध के टैंकर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक दंपति एवं उनकी बेटी की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि यह हादसा आष्टा कस्बे के पास इंदौर-भोपाल हाइवे पर दोपहर करीब दो बजे उस वक्त हुआ, जब ये लोग कार से भोपाल से इंदौर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार दूध के टैंकर में जा घुसी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों में से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष कपूर (45), उनकी पत्नी भविया कपूर (42) एवं उनकी बेटी लवली कपूर (15) के रूप में की गई है। ये सभी भोपाल के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में सिया (18) गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे पास के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?