लाइव न्यूज़ :

अज्ञात वाहन से टकरायी कार, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 12:08 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), दो दिसम्बर उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोलुवापुर गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में कार चला रहे दीपक कुमार पांडेय (24) तथा एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मंदिका तथा सुमन नामक युवतियां गम्भीर रूप से घायल हो गयीं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग गुरुग्राम से गोरखपुर जा रहे थे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos