लाइव न्यूज़ :

एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकराई कार; 6 की मौत, 4 अन्य जख्मी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 12:30 IST

Open in App

जमुई-लखीसराय, 16 नवंबर बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना अंतर्गत पिपरा गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा जाने से कार सवार 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए। ट्रक एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहा था।

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील कुमार ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के लालजीत सिंह (40), अमित शेखर (30), रामचंद्र सिंह (38), बीबी देबी (32) और अनीता देवी (31) तथा उनकी गाड़ी का चालक प्रीतम कुमार (27) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जख्मी हुए चार लोगों में से दो की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि दो अन्य का लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी कुमार ने बताया कि कार में सवार उक्त सभी लोग पटना से जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत अपने गांव भंडरा जा रहे थे। ये लोग लालजी सिंह की पत्नी गीता देवी के इलाज के लिए पटना गए थे। इलाज के दौरान गीता देवी की मृत्यु हो जाने पर उनका अंतिम संस्कार कराने के बाद अपने गांव लौट रहे थे तभी वे इस हादसे का शिकार हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए