लाइव न्यूज़ :

कार पेड़ से टकराई, जीजा-साले की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 22:41 IST

Open in App

जींद (हरिणयाा), 23 नवंबर जिले के गांव निडानी के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे इसमें सवार जीजा-साले की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। कार सवार चारों लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर जींद लौट रहे थे।

सदर थाना पुलिस के सूत्रों के अनुसार शहर के सफीदों बाईपास निवासी अनू घणघस गांव निडानी निवासी कल्लू की शादी में शामिल होने गांव सिंधवीखेड़ा निवासी अपने साले सुनील, दोस्त रामकेश व एक अन्य व्यक्ति के साथ गए थे और सोमवार देर रात वे चारों गाड़ी में सवार होकर वापस जींद आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि जींद-गोहाना मार्ग पर अचानक से सामने आए एक अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में इन लोगों की कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अनू घणघस व उनके साले सुनील को मृत घोषित कर दिया। घायल रामकेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी जिसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए