लाइव न्यूज़ :

ख़ड़े ट्रक से कार टकरायी: दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:56 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 23 दिसंबर जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर थाना बाघराय अंतर्गत भिटारा गाँव के निकट एक खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार के टकरा जाने से दो व्यक्तियों कि मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गयाl

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतकों कि पहचान अदनान (24), कयामत उल्ला (25) के रूप में हुई है जबकि घायल युवक का नाम गुलफाम अहमद है।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात तीनों युवक कार द्वारा प्रतापगढ़ शहर से अपने घर लाल गोपालगंज, प्रयागराज लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे जैसे ही भिटारा गांव के निकट पहुंचे उनकी अनियंत्रित कार एक ख़डे ट्रक से टकरा गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अदनान और कयामत उल्ला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गुलफाम की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे प्रयागराज भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू