लाइव न्यूज़ :

कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

By भाषा | Updated: September 10, 2021 16:25 IST

Open in App

जींद,10 सितंबर हरियाणा के जींद जिले स्थित डूमरखां कलां गांव के पास शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई भिंड़त में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रामगढ़ पांडवा गांव निवासी कर्मपाल (24), उसका चचेरा भाई मलकीन (28) और बहमणी गांव निवासी कर्ण (18) तौर पर की गई है। कर्ण, कर्मपाल का भांजा था और तीनों दनौदा कलां रिश्तेदारी में आए थे और शुक्रवार की सुबह अपने गांव लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक डूमरखा कलां गांव के पास कैथल राजमार्ग पर सामने से आ रही तेजरफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर कार चालक अपना वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल तीनों को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल, नरवाना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सदर थाना, नरवाना की पुलिस ने मृतक कर्मपाल के बड़े भाई नरेश की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान