लाइव न्यूज़ :

मप्र के उज्जैन में खड़े ट्रक से टकरायी कार, हादसे मे चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:47 IST

Open in App

उज्जैन (मप्र) चार अगस्त मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में हिंगोरिया चौपाटी के पास नागदा रोड पर बुधवार तड़के एक कार ने पीछे से खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) आकाश भूरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हेल थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान कैलाश लाल (42), लालराम (32), लक्ष्मीनारायण (48) और राहुल (19) के तौर पर हुई है। भूरिया ने बताया कि मरने वाले सभी लोग नीमच जिले के रहने वाले थे । अधिकारी ने बताया कि पीड़ित देवास जिले के सतवास से नीमच की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ ।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?