लाइव न्यूज़ :

कार में आग लगी, बाल-बाल बचे उसमें सवार पांच लोग

By भाषा | Updated: January 3, 2021 22:01 IST

Open in App

नोएडा, तीन जनवरी नोएडा एक्सप्रेस-वे के सेक्टर 150 के पास रविवार की रात एक कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार में सवार पांच लोगों ने आनन-फानन में कूद कर अपनी जान बचायी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि फरीदाबाद, हरियाणा के रहने वाले दीपक शर्मा अपनी कार से नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेस- वे के रास्ते ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सेक्टर 150 के पास उनकी कार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लग गई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो पुरुष, दो महिलाओं और 11 साल के बच्चे ने तुरंत बाहर कूद कर अपनी जान बचायी। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बचे और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO