लाइव न्यूज़ :

लड़की को अगवा कर ले जा रहे लोगों की कार नदी में गिरी, तीन की मौत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 14:01 IST

Open in App

इटावा (उप्र), 27 जनवरी इटावा जिले के बिठौली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा करके ले जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई और इस घटना में किशोरी समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।

प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने बुधवार को बताया कि 25-26 जनवरी की दरमियानी रात औरैया, जालौन और इटावा को जोड़ने वाले यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर पीपों के पुल से गुजर रही एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने गोताखोरों की मदद से एक लड़की और दो युवकों के शव बरामद किए तथा दो अन्य लोगों को भी बेसुध हालत में नदी से बाहर निकाला।

अपर्णा ने बताया कि लड़की की पहचान 13 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है। लड़की के पिता दुर्योधन ने पड़ोसी गांव करियावली निवासी चुनमुन तिवारी तथा उसके कुछ साथियों पर सोनम के अपहरण का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी पड़ोस के गांव चूरेपुरा से रात में दावत से लौट रही थी तभी कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नदी में गिरी कार पर सवार दो और लोगों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos