लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सम्भल में कार और टैंकर की आमने सामने भिडंत, 4 की मौत 3 घायल

By भाषा | Updated: February 20, 2021 12:08 IST

Open in App

सम्भल, 20 फरवरी उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के बनिया ढेर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार और टैंकर में आमने सामने की टक्कर हो गयी, जिससे इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने बताया की शनिवार की सुबह बनिया ढेर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद मार्ग पर एक कार और एक टैंकर की आमने सामने की टक्कर हो गयी ।

जायसवाल ने बताया कि हादसे में उवैद (28) उसकी पत्नी अमीना (26) उसके बेटा आहिल (5) एवं छोटी (48)की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

अधिकारी ने बताया कि ये लोग पाकवाड़ा मुरादाबाद के रहने वाले थे जो मानक पुर गांव मैं शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे ।

उन्होंने बताया कि टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए