लाइव न्यूज़ :

कार हादसाः दो लापता यात्रियों के शव चेनाब नदी से मिले

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:30 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, नौ जून जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर पिछले महीने एक कार के चेनाब नदी में गिरने के बाद से लापता छह में से दो लोगों के शव केंद्र शासित प्रदेश के रियासी जिले की नदी में से बुधवार को मिले।

पुलिस ने बताया कि 19 मई को एक कार बिजनौर जा रही थी लेकिन रास्ते में रामबन जिले के चंदरकोटे इलाके में दौगीपुल्ली -करोल के पास कार का चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और यह नदी में गिर गई। इसमें सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों को नदी में से निकाल लिया गया था जिसमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य का पता नहीं चल सका था। उन्हें सेना के गोताखोरों समेत पुलिस और स्वयंसेवकों ने काफी ढूंढा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “ दो शव रियासी में तलवारा में नदी में से बरामद हुए हैं जिनकी पहचान मोहम्मद अफज़ान (26) और मोहम्मद अज़ीम (24) के तौर पर हुई है जो बिजनौर (उप्र) के रहने वाले हैं। ”

उन्होंने कहा कि शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अन्य लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह