लाइव न्यूज़ :

सीएक्यूएम द्वारा निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंधों में और ढील देने की संभावना

By भाषा | Updated: December 19, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार को देखते हुये वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) दिल्ली-एनसीआर में निर्माण गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों में और ढील दे सकता है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा।

अधिकारी ने बताया कि इस बारे में निर्णय सोमवार को होने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा,‘‘पिछले तीन दिनों में एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और इसे देखते हुए सीएक्यूएम निर्माण क्षेत्र में प्रतिबंधों को और उदार बना सकता है।’’

आयोग ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा।

हालांकि, सार्वजनिक उपयोगिताओं, रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डों और आईएसबीटी, राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, राजमार्ग, सड़कों, फ्लाईओवर, बिजली और पाइपलाइनों से संबंधित परियोजनाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई थी।

केंद्रीय वायु गुणवत्ता पैनल ने दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को कक्षा छह और उससे ऊपर की कक्षाओं के छात्रों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के लिए तत्काल प्रभाव से प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी।

आयोग ने यह भी कहा था कि कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं 27 दिसंबर से शुरू हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल