लाइव न्यूज़ :

सीएक्यूएम ने धूल नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया 81.20 लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर दिल्ली में धूल पर नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच 60 वाहनों तथा 313 निर्माण स्थलों पर 81.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच 112 जांच टीमों द्वारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 1,268 निर्माण और ध्वस्तीकरण स्थलों का दौरा किया गया जिनमें से 955 स्थलों को धूल नियंत्रण के नियमों का पालन करने वाला पाया गया और 313 स्थलों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया।

पखवाड़े के दौरान 60 वाहनों को निर्माण और ध्वस्तीकरण सामग्री के परिवहन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। सीएक्यूएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरण मुआवजे के तौर पर 81,20,000 रू जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली में जिन 1,017 स्थलों का निरीक्षण किया गया उनमें से 712 को धूल नियंत्रण के नियमों का पालन करते हुए जबकि 305 को उल्लंघन करते हुए पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL Auction 2026: नीलामी में आज बिकने वाले 5 टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए सूची

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेटIPL 2026 Auction: सीएसके ने ढूंढ लिया जडेजा का रिप्लेसमेंट, IPL ऑक्शन के इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर

क्रिकेटIPL Auction 2026: बेस प्राइस 30 लाख और बिके 14.20 करोड़, कौन हैं कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर?

कारोबारयूपी में पीएम फसल बीमा योजना में हुआ करोड़ों का घोटाला?, खेत मालिक को पता नहीं, पर राशि हड़पी

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम

भारतमहिला डॉक्टर का हिजाब हाथों से खींचकर हटाने से विवादों में घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष हमलावर