लाइव न्यूज़ :

सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में कक्षा छह और उससे ऊपर के छात्रों के लिये स्कूल खोलने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिये स्कूल खोलने और कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल प्रभाव से कक्षाएं शुरू करने की शुक्रवार को अनुमति दी।

केंद्र के प्रदूषण नियंत्रण निकाय ने कहा, ''पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 27 दिसंबर से प्रत्यक्ष रूप से कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।''

आयोग ने कहा कि उसे स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के बारे में बड़ी संख्या में ज्ञापन प्राप्त हुए हैं।

एक बयान में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद आयोग ने प्रतिबंधों में ढील देने के संबंध में विभिन्न संगठनों से मिले अनुरोधों पर गौर किया है।

दिल्ली में स्कूल कोविड-19 के कारण लगभग 19 महीने बंद रहने के बाद 1 नवंबर से सभी कक्षाओं के लिए फिर से खोल दिये गए थे, लेकिन शीर्ष अदालत द्वारा शहर की खराब वायु गुणवत्ता पर अधिकारियों की खिंचाई करने के बाद 13 नवंबर को एक सप्ताह के लिए फिर से बंद कर दिए गए थे। प्रदूषण में मामूली कमी के कारण 29 नवंबर को स्कूल फिर से खुले, लेकिन 2 दिसंबर को फिर से बंद कर दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह